तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन अफ़ग़ानिस्तान को लेकर परेशान

प्रकाशित

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने जी-20 देशों के नेताओं के सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पर बोलते हुए जी-20 में अफ़ग़ानिस्तान पर एक वर्किंग ग्रुप का गठन करने का प्रस्ताव दिया है.

इसके साथ ही अर्दोआन ने कहा है कि तुर्की इस वर्किंग ग्रुप का नेतृत्व करने के लिए तैयार है. हालाँकि, इसके साथ-साथ अर्दोआन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वो अफ़ग़ानिस्तान से पलायन कर रहे शरणार्थियों के लिए तैयार नहीं है.

उन्होंने कहा कि उनके देश में पहले से 36 लाख सीरियाई शरणार्थी हैं और तुर्की एक बार फिर शरणार्थियों की एक नई बाढ़ को झेल नहीं पाएगा.

तुर्की में इस समय दुनिया की सबसे बड़ी शरणार्थी आबादी रहती है. तुर्की ने अपनी सीमाओं पर सुरक्षा प्रबंध और मज़बूत कर दिए हैं और चेतावनी दी है कि वो अफ़ग़ान शरणार्थियों को स्वीकार नहीं करेगा.

रिपोर्ट: टीम बीबीसी

आवाज़: भरत शर्मा

वीडियो एडिटिंग: दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)