ओवैसी बोले, 'ये लोग सावरकर को राष्ट्रपिता बना देंगे'
प्रकाशित
राजनाथ सिंह के दावे पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ''ये लोग इतिहास को तोड़कर पेश कर रहे हैं. एक दिन ये लोग महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के दर्जे से हटाकर सावरकर को ये दर्जा दे देंगे. न्यायाधीश जीवन लाल कपूर की जांच में गांधी की हत्या में सावरकर की मिलीभगत पाई गई थी.'' इसके बाद ओवैसी ने सावरकर को लिखा गया महात्मा गांधी के ख़त का ब्यौरा ट्विटर पर पेश किया. ओवैसी ने लिखा कि 'सर राजनाथ सिंह यहां सावरकर को लिखा गया गांधी का पत्र है और इसमें कहीं भी अंग्रेज़ों से माफ़ी मांगने का ज़िक्र नहीं है.'
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)