दुर्गा पूजा पर कोलकाता में बुर्ज ख़लीफ़ा की थीम पर बने पंडाल

प्रकाशित

कोलकाता की दुर्गा पूजा और उसके ख़ूबसूरत पंडाल हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहते हैं. इस बार के पंडालों में बुर्ज ख़लीफ़ा से लेकर मीनाक्षी मंदिर की झलक दिख रही है. कोलकाता में पंडालों को अलग अलग डिज़ाइन में सजाया गया है. कोरोना काल में लोगों को पंडाल तक लाने की ये तरकीब सफल भी हुई है. कोलकाता के श्रीभूमि दुर्गा पूजा पंडाल को दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा की थीम पर तैयार किया गया है. यहां हुए लाइट शो में हिस्सा लेने लोगों की भारी भीड़ जुटी. कोलकाता के रामचंद्रपुर इलाके में मदुरै के मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल बना है.

वीडियोः आर चक्रवर्ती और एएनआई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)