आशीष मिश्र को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

वीडियो कैप्शन, लखीमपुर हिंसा: अदालत ने आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
प्रकाशित

लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. सरकारी वकील एसपी यादव ने बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लेकर 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक अभियुक्त आशीष मिश्रा को पुलिस रिमांड पर भेजा जा रहा. सीजीएम चिंताराम ने पुलिस को ये रिमांड शर्तो के साथ दी है. जिनमें अभियुक्त को अपने साथ अपना वकील रखने की अनुमति होगी और जाने आने के समय आशीष मिश्रा का मेडिकल कराया जाएगा. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी. सोमवार को अभियोजन पक्ष ने 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी. पर बचाव पक्ष के वकीलों ने इस पर आपत्ति की थी. लोक अभियोजक एसपी यादव ने बताया कि अदालत ने बहस सुनने के बाद आदेश सुरक्षित कर लिया था और करीब एक घंटे बाद आदेश जारी किया गया.

वीडियो: अनंत झणाणे और प्रशांत, बीबीसी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)