You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दुनिया में बढ़ती आबादी और कम होता खाना - दुनिया जहान
दुनिया की आबादी आज 770 करोड़ है, इस सदी के आख़िर तक ये आंकड़ा 11 अरब तक हो जाएगा. वहीं आने वाले चार दशकों में भारत की आबादी 170 करोड़ तक होने का अनुमान है.
आने वाले वक्त में मुल्कों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी, लोगों के लिए अनाज जुटाने की.
1960 के दशक की हरित क्रांति इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश थी, लेकिन भविष्य में इससे अनाज की हमारी ज़रूरतें पूरी नहीं हो सकेंगी.
दुनिया जहान में इस सप्ताह पड़ताल इस बात की कि क्या आने वाले वक्त में सभी का पेट भरने के लिए हम ज़रूरी अनाज उगा पाएंगे. कहीं ऐसा तो नहीं कि हमारे लिए भूख से लड़ना सबसे बड़ी चुनौती बन जाएगी?
प्रोड्यूसर/प्रेज़ेंटरः मानसी दाश
ऑडियो/वीडियो एडिटः तिलक भाटिया/ देवाशीष
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)