You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान में भूकंप, कम से कम 20 लोगों की मौत
प्रकाशित
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार तड़के आए भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है.
ये जानकारी सरकारी अधिकारियों ने बीबीसी को दी है. वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में भूकंप के बाद क्वेटा शहर में लोग सड़कों पर इकट्ठा नज़र आ रहे हैं.
शुरूआती रिपोर्टों के मुताबिक़ भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 तक बताई जा रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)