'कश्मीरियों की सेवा करने वाले को मारा गया'
प्रकाशित
कश्मीर में मंगलवार की शाम तीन लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, जिन लोगों की हत्या हुई उनमें एक स्थानीय कश्मीरी पंडित भी शामिल हैं.
माखन लाल बिंद्रू कश्मीरी पंडित थे जो कभी कश्मीर छोड़कर नहीं गए. उन्हें उनकी दवा दुकान के बाहर गोली मार दी गई.
एमएल बिंद्रू के बेटे डॉक्टर सिद्धार्थ बिंद्रू वहीं पर अपनी क्लिनिक भी चलाते थे. डॉक्टर सिद्धार्थ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट हैं और उनके पिता भी एक जाने-माने केमिस्ट थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)