You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पैंडोरा पेपर्स लीक मामले में सचिन तेंदुलकर नाम शामिल
भारत सरकार ने लीक हुए पैंडोरा पेपर्स की बहु-एजेंसी जांच के आदेश दिए हैं. पैंडोरा पेपर्स में 300 से अधिक भारतीयों के नाम शामिल हैं जिनमें उद्योगपति अनिल अंबानी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम भी है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष जेबी महापात्रा इस जांच दल का नेतृत्व करेंगे. सीबीडीटी के अलावा प्रवर्तन निदेशालय, भारतीय रिज़र्व बैंक और फ़ाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट भी जांच करेगी. लीक हुए रिकॉर्ड से पता चलता है कि रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनके प्रतिनिधियों के पास कम से कम 18 ऑफ़शोर कंपनियां थीं. 2007 और 2010 के बीच स्थापित इन कंपनियों में से सात कंपनियों ने उधार लिया है और कम से कम 1.3 बिलियन डॉलर का निवेश किया है.
रिपोर्ट: ज़ुबैर अहमद
आवाज़: विदित मेहरा
वीडियो एडिटिंग: देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)