You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
रामायण में रावण का किरदार अदा करने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन
80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी निधन हो गया है. वो 83 साल के थे. मंगलवार की रात 11 बजे अपने घर पर ही उन्होंने अंतिम सांसें लीं.
बीबीसी को इस बात की जानकारी उनकी बेटी एकता ने दी है. वह लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे.
रामायण में रावण का किरदार निभाने के अलावा त्रिवेदी ने धारावाहिक ‘विक्रम और बेताल‘ में भी अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा वह गुजराती सिनेमा जगत में भी जाना-पहचाना नाम थे.
इसी साल मई महीने में उनकी मौत को लेकर सोशल मीडिया पर अफ़वाहें उड़ाई गई थीं और उस वक़्त ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इस अफ़वाह को ख़ारिज करते हुए बताया था कि अरविंद त्रिवेदी जीवित हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)