लखीमपुर हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता कौन हैं?
प्रकाशित
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार को हुई हिंसा के दौरान 25 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा की भी मौत हुई है. बीबीसी से बात करते हुए शुभम के पिता विजय कुमार मिश्रा ने कहा की वो ज़्यादा बात करने की हालत में नहीं हैं, जिस बेरहमी से शुभम की हत्या हुई वो उस पल को याद नहीं करना चाहते हैं.
शुभम के पिता विजय के मुताबिक़ शुभम बीजेपी का बूथ इन्चार्ज था और स्थानीय लोगों में काफ़ी लोकप्रिय था. उसके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में शिवपुरी के लोग शामिल हुए.
वीडियो: अनंत झणाणे और प्रशांत, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)