You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
‘जीप से किसानों को कुचलने’ का वीडियो वायरल, प्रियंका गांधी के सवाल
लखीमपुर में मंगलवार को दिन की शुरुआत तिकुनिया घटना के बताए जा रहे दर्दनाक वायरल वीडियो से हुई. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया जो कि पहले से भी वायरल हो रहा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और एफ़आईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?” घटनास्थल के बताए जा रहे इस कथित वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि एक थार जीप बड़ी तेज़ी से सड़क पर लोगों को रौंदते हुए निकल रही है. वीडियो में जीप में कई लोग भी बैठे नज़र आ रहे हैं. जीप के पीछे एक फ़ॉर्च्यूनर गाड़ी भी आ रही है. किसानों का कहना है कि उनके दावों की इस वीडियो से पुष्टि होती है. हालांकि, अब देखना यह है कि पुलिस इस वीडियो को अपनी जाँच में शामिल करती है या नहीं.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: मोहम्मद शाहिद
वीडियो एडिटिंग: देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)