You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
इस लड़की ने लिखी हाथ से क़ुरान
प्रकाशित
केरल की फ़ातिमा सहबा ने हाथ से क़ुरान लिखी है. फ़ातिमा 19 साल की हैं और इंटीरियर डिज़ाइनिंग की पढ़ाई कर रही हैं.
फ़ातिमा ने जून 2020 में हाथ से क़ुरान लिखनी शुरू की. उन्होंने एक साल दो महीने में ये काम पूरा कर दिया.
फ़ातिमा ने पहले एक पन्ने से लिखना शुरू किया और फिर रोज़ 4-5 पन्ने लिखने लगीं. उन्हें अपने माता-पिता और दोस्तों का भी पूरा सहयोग मिला. फ़ातिमा ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस काम से उन्हें इतनी पहचान मिलेगी.
वीडियो: सुशीला सिंह और देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)