You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
इस्लामिक शासन चलाना हमसे सीखो: क़तर
प्रकाशित
तालिबान के साथ वार्ता शुरू कराने में क़तर की अहम भूमिका रही है. लेकिन अब क़तर ने अफ़ग़ानिस्तान की कमान संभालने के बाद तालिबान के रुख़ से गहरी नाराज़गी जताई है. क़तर ने कहा कि लड़कियों पर तालिबान का फ़ैसला बेहद निराश करने वाला है. क़तर ने कहा कि यह पीछे ले जाने वाला फ़ैसला है. क़तर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने कहा कि तालिबान को क़तर में देखना चाहिए कि इस्लामिक शासन कैसे चलता है.
रिपोर्टः टीम बीबीसी
आवाज़ः विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटः देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)