You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ड्रग पार्टी में एनसीबी का छापा, एक्टर के बेटे का नाम आया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में शनिवार रात एक क्रूज़ शिप पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि इस शिप में ड्रग पार्टी चल रही थी. इस छापेमारी में दो लड़कियों सहित 8 लोगों को हिरासत में लिया गया.
स्थानीय मीडिया के अनुसार एक बॉलीवुड एक्टर के बेटे को भी हिरासत में लिया गया है. हालांकि, NCB अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है. NCB ने कहा है कि वो इस ड्रग पार्टी में शामिल लोगों की भूमिका जांच रहे हैं.
NCB के अनुसार यह जहाज़ मुंबई से गोवा जा रहा था. रविवार की सुबह NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मीडिया को इस अभियान की जानकारी दी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह क्रूज़ शिप सर्विस कुछ दिनों पहले शुरू हुई थी. इस क्रूज शिप पर होने वाली पार्टी की टिकटें 80 हज़ार रुपये में मिल रही थीं.
रिपोर्टः बीबीसी मराठी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)