मनीष गुप्ता मामले पर सीएम योगी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
प्रकाशित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गोरखपुर की घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
गुरुवार को मनीष गुप्ता के परिवार से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि "गोरखपुर में हुई दु:खद घटना का दोषी कोई भी हो, किसी भी पद पर हो, वह किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. सबकी जवाबदेही तय की जाएगी. अपराधी सिर्फ अपराधी होता है."
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के एक होटल में कानपुर के एक कारोबारी की संदिग्ध मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ हत्या का मुक़दमा दर्ज किया गया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)