पेस-भूपति की जादुई जोड़ी की कहानी

वीडियो कैप्शन, पेस-भूपति की जादुई जोड़ी की कहानी
प्रकाशित

उन्हें "इंडियन एक्सप्रेस" के नाम से जाना जाता था, लेकिन खेल की इस जोड़ी में टकराव हुआ और वो अलग हो गए.

टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और लिएंडर पेस की मशहूर जोड़ी के सफ़र पर एक अक्टूबर को डॉक्यू-ड्रामा रिलीज़ हो रही है. इसमें दर्शक उनके जीवन के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को देख सकेंगे.

इस सिरीज़ का नाम है - "ब्रेक पॉइंट - ब्रोमांस टू ब्रेकअप." लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस में डेविस कप से लेकर ग्रैंड स्लैम और विम्बलडन का ख़िताब हासिल किया था. ये कहा जा सकता है कि भारत में टेनिस की लोकप्रियता बढ़ाने में दोनों का अहम योगदान रहा है.

वीडियो: वंदना

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)