You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ट्रैफिक में बेकाबू कार, महिला-बच्चा सवार, फिर हुआ चमत्कार
प्रकाशित
एक कार इतनी सारी गाड़ियों के बीच से गुज़र गई, लेकिन टकराई नहीं. चौराहे पर ट्रैफ़िक के बीच तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर पार कर निकल गई.
ये वाक़या ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर का है. पुलिस के मुताबिक, महिला ड्राइवर ने कथित तौर पर कार से नियंत्रण खो दिया था.
कार आठ लेन की सड़क पार करके एक स्टोर से टकराई. गाड़ी चला रही महिला के साथ एक बच्चा भी था. ग़नीमत ये रही कि दोनों को किसी तरह की गंभीर चोटें नहीं आई हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)