कोरोना होने के बाद कोमा में गया शख़्स, ज़िंदगी की जद्दोजहद

वीडियो कैप्शन, कोरोना होने के बाद कोमा में गया शख़्स, ज़िंदगी की जद्दोजहद
प्रकाशित

राजकोट के राकेश वाघासिया पेशे से प्रोफेसर हैं. परिवार में अकेले कमाने वाले राकेश कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद कोमा में चले गए.

परिवार ने इलाज के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं और पत्नी नम्रता वाघासिया के मुताबिक़ बीमारी ने उनकी पूरी जमापूंजी ख़त्म कर दी.

राकेश की इस हालत के चलते परिवार ज़िंदगी के सबसे बुरे दौर से गुज़र रहा है. आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के अलावा, परिवार के सदस्य शारीरिक और मानसिक चुनौतियां भी झेल रहे हैं.

वीडियो: बिपिन टंकारिया/रवि परमार

प्रोड्यूसर: दीपक

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)