तालिबान का हज्जामों के लिए नया फ़रमान

वीडियो कैप्शन, तालिबान का हज्जामों के लिए नया फरमान
प्रकाशित

तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में नाइयों के दाढ़ी को शेव करने या उसे छोटा करने पर पाबंदी लगा दी है.

उनका कहना है कि यह इस्लामी क़ानून की उनकी व्याख्या का उल्लंघन करता है. तालिबान धार्मिक पुलिस का कहना है कि इस नियम का जो भी उल्लंघन करेगा उसे सज़ा दी जाएगी.

राजधानी काबुल के कुछ नाइयों ने कहा है कि उन्हें भी इसी तरह के आदेश मिले हैं. इन निर्देशों से यह समझा जा रहा है कि तालिबान का पुराना कट्टर शासन वापस लौट रहा है जब सख़्त नियम थे. हालांकि तालिबान ने वादा किया था कि वो इस बार नरमी बरतेगा.

रिपोर्ट: टीम बीबीसी

आवाज़: पायल भुयन

वीडियो एडिट: शहनवाज़ अहमद

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)