रूस से हथियार ख़रीदने पर तुर्की ने दिया जवाब
अमेरिका ने तुर्की से साफ़ शब्दों में कहा है कि वो रूसी सेना से अब और कोई हथियार न खरीदे. इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने कहा था कि उन्हें अत्याधुनिक रूसी मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम की एक और खेप खरीदने से नहीं रोका जा सकता.
अब अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अगर तुर्की चाहता है कि तनाव और पाबंदियाँ न बढ़ें तो वो रूस से आगे कोई हथियार न खरीदे.
इतना ही नहीं अमेरिकी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि तुर्की ने रूस से खरीदे S-400 मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम खरीदा है उससे भी छुटकारा पा ले. क्योंकि इस सिस्टम से अमेरिका के F-35 फ़ाइटर जेट को ख़तरा है.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: विशाल शुक्ला
वीडियो एडिट: देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)