यूएन में भारत के ख़िलाफ़ पाकिस्तान का कड़ा बयान
प्रकाशित
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के आरोपों का जवाब दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएन में भाषण के बाद शनिवार को पाकिस्तानी प्रतिनिधि साइमा सलीम राइट टू रिप्लाई के तहत बोलीं.
उन्होंने भारत पर आतंकवाद का प्रायोजक और वित्तपोषक होने का आरोप लगाया. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को टूल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)