अमीर देशों के चलते कोविड वैक्सीन की करोड़ों डोज़ बर्बाद होने की आशंका
दुनिया भर में वैक्सीन आपूर्ति के आँकड़ों का असंतुलन एक डराने वाली वास्तविकता पेश करता है. दुनिया में आधी से अधिक आबादी (वाले देशों) को अभी वैक्सीन की एक डोज़ भी नहीं मिली है.
ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिक दुनियाभर में कोविड वैक्सीन का 75 फ़ीसदी स्टॉक सिर्फ़ दस देशों के पास है. वहीं द इकोनॉमिस्ट की इंटेलिजेंस यूनिट की गणना के मुताबिक दुनियाभर में उत्पादित कुल वैक्सीन का आधे से अधिक स्टॉक दुनिया की 15 फ़ीसदी आबादी के पास पहुंचा है.
दुनिया के सबसे अमीर देशों ने सबसे ग़रीब देशों की तुलना में सौ गुणा अधिक टीके लगाए हैं. इस साल जून में जी-7 देशों- कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, इटली और जापान ने अगले एक साल के भीतर दुनिया के ग़रीब देशों को एक अरब डोज़ देने का संकल्प लिया.
रिपोर्टः स्टेफ़नी हेगार्टी
आवाज़ः विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटः देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)