You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत, आनंद गिरि के ख़िलाफ़ एफ़आईआर
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और प्रयागराज स्थित बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरि की उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव प्रयागराज के अल्लापुर स्थित बांघबरी गद्दी मठ के एक कमरे में मिला.
प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने मीडिया को बताया कि ख़बर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में उनके शिष्य रहे आनंद गिरि के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है.
इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है लेकिन अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है. आनंद गिरि से सोमवार देर रात ही पुलिस पूछताछ कर रही है.
रिपोर्ट: समीरात्मज मिश्र
आवाज़: मोहम्मद शाहिद
वीडियो एडिटिंग: दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)