You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वसंती अखानीः 65 साल की दादी इंस्टाग्राम रील्स पर छाईं
प्रकाशित
वसंती अंग्रेज़ी नहीं जानतीं, लेकिन जस्टिन बीबर को लिप-सिंक कर सकती हैं. 65 साल की वसंती कैमरे के सामने बेहद सहज हैं.
उन्होंने केवल पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने कोई और ट्रेनिंग नहीं ली. लेकिन वह आराम से चुटकुले सुनाती हैं और लोकप्रिय गाने गाती हैं.
वसंती ने रोज़ीरोटी के लिए काफ़ी संघर्ष किया है. उन्होंने 32 साल तक रेहड़ी पर नमकीन और पकौड़े बेच कर अपना घर चलाया है
वीडियो: पवन जैशवाल
एडिटिंग: बुशरा शेख़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)