तालिबान की वापसी से अल क़ायदा को मिल सकती है संजीवनी

प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के फिर से कब्ज़ा करने और सरकार बनाने के बाद चरमपंथी संगठन अल-क़ायदा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए हमले के साथ ही दुनिया ने अल क़ायदा को जाना. इस हमले में करीब तीन हज़ार लोग मारे गए थे.

अल-क़ायदा नेता ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने साल 2011 में मार गिराया था. उसके बाद अल-क़ायदा बिखर गया. लेकिन क्या तालिबान की वापसी के बाद ये संगठन फिर उभर सकता है?

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)