पेट्रोल और डीज़ल को जीएसटी के दायरे में लाने में दिक़्क़त क्या है?
जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन पेट्रोल और डीज़ल को जीएसटी के दायरे में लाने को लेकर कोई फ़ैसला नहीं हो सका. बैठक के बाद वित्त मंत्री ने बताया कि पेट्रोल और डीज़ल को जीएसटी में शामिल करने को लेकर बैठक में कोई फ़ैसला नहीं हुआ है. इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के वित्त मंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल की को जीएसटी के दायरे में लाने का ये सही वक्त नहीं है क्योंकि इसका असर राजस्व पर पड़ सकता है, जिसके बारे में सोचना ज़रूरी है. वहीं बैठक से पहले महाराष्ट्र और केरल सरकार ने कहा था कि वो पेट्रोल और डीज़ल को उत्पाद एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने का विरोध करेंगी.
रिपोर्टः सरोज सिंह
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)