अंतरिक्ष यात्रा पर गए आम लोग जब धरती पर लौटे

प्रकाशित

धरती की कक्षा में तीन दिनों तक यात्रा करने के बाद इंस्पीरेशन4 के चार अंतरिक्ष यात्री धरती पर सफलतापूर्वक लौट आए हैं. उनकी लैंडिंग अटलांटिक सागर में हुई है. इस सफलता को हासिल करने वाले ये चारों अंतरिक्ष यात्री कोई अंतरिक्ष विज्ञानी नहीं बल्कि आम लोग थे और ऐसा पहली बार हुआ था कि पूरी तरह से ग़ैर-अंतरिक्ष यात्रियों की कोई टीम अंतरिक्ष यात्रा पर गई हो. इंस्पीरेशन4 का क्रू स्पेसएक्स कैप्सूल में बुधवार को फ्लोरिडा से रवाना हुआ था और फ्लोरिडा के ही सागर तट पर शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे के बाद लैंड हुआ.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)