पाकिस्तान को परमाणु बम देने वाले इमरान ख़ान से ख़फा

वीडियो कैप्शन, पाक को परमाणु बम देने वाले इमरान से क्यों ख़फा?
प्रकाशित

पाकिस्तान परमाणु वैज्ञानिक डॉ अब्दुल क़दीर ख़ान पिछले कई दिनों से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. डॉ ख़ान को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का जनक भी कहा जाता है.

उन्होंने सोमवार को पाकिस्तान की इमरान ख़ान सरकार पर अपने इलाज में उपेक्षा करने का आरोप लगाया है.

डॉ ख़ान ने पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार डॉन से कहा है, "मैं बहुत निराश हूँ. न तो प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और न ही उनकी कैबिनेट के किसी सदस्य ने मेरी सेहत के बारे में पूछताछ की."

डॉ क़दीर ख़ान को पाकिस्तान में 'मोहसिन-ए-पाकिस्तान' यानी पाकिस्तान का रक्षक भी कहा जाता है.

रिपोर्ट: टीम बीबीसी

आवाज़: विशाल शुक्ला

वीडियो एडिटिंग: शुभम कौल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)