You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सिलाई करने वाली रितु धीमान के इंस्टाग्राम स्टार बनने की कहानी
48 साल की रितु हमेशा से मशहूर होना चाहती थी. लेकिन रातों-रात उनके सपने टूट गए. उनकी उम्र बहुत कम थी, जब उनके पिता मां और दो छोटी बहनों को छोड़कर चले गए.
शादी और बच्चों को बड़ा करने की ज़िम्मेदारी पूरी करने के बाद अब रितु अपने लिए कुछ कर रही हैं. सोशल मीडिया ने उन्हें वह मौक़ा दिया जिसका वह इंतज़ार कर रही थीं. उन्होंने परफॉर्म करना और अपने वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया.
छोटे शहरों में महिलाओं पर कड़ी नज़र रखी जाती है. रितु को भी इसका सामना करना पड़ा. रितु ने जब इंस्टाग्राम रील्स बनानी शुरू की तो कई लोगों ने उनकी उम्र का मज़ाक बनाया. रितु कहती हैं कि खुल के जीने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती. रितु की ख़्वाहिश किताब लिखने की है.
वीडियो: गुलशन कुमार
एडिटिंग: बुशरा शेख़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)