इमरान ख़ान ने अमेरिका पर दिया ऐसा बयान कि उनका ही मज़ाक बन गया
प्रकाशित
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का सीएनएन को दिया इंटरव्यू काफ़ी चर्चा में है. दरअसल, इमरान ख़ान का एक जवाब सुर्ख़ियां बटोर रहा है और लोग मज़ाक़ उड़ा रहे हैं.
सीएनएन की पत्रकार बेकी एंडर्सन ने इमरान ख़ान से तालिबान की अंतरिम सरकार में शामिल हक़्क़ानी नेटवर्क के बारे में पूछा था.
एंडर्सन ने पूछा कि हक़्क़ानी नेटवर्क अमेरिकी बलों और अफ़ग़ानिस्तान में कई हिंसक हमलों में शामिल रहा है और पाकिस्तान से उसे मदद मिलती रही है.
इसके जवाब में इमरान ख़ान ने जो कहा उस पर लोग तंज़ कस रहे हैं. आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए वीडियो.
रिपोर्टः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)