तालिबान और हिंदुओं पर क्या बोले जावेद अख़्तर?

वीडियो कैप्शन, तालिबान और हिंदुओं पर क्या बोले जावेद अख़्तर?
प्रकाशित

मशहूर फ़िल्मकार और गीतकार जावेद अख़्तर ने तालिबान की आलोचना करते हुए आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद को निशाने पर लिया था तो शिव सेना ने नाराज़गी जताई थी.

अब जावेद अख़्तर ने शिव सेना के मुखपत्र सामना में एक वैचारिक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हिन्दू दुनिया भर में सबसे ज़्यादा उदार और सहिष्णु हैं.

जावेद अख़्तर ने कहा है कि भारत कभी अफ़ग़ानिस्तान नहीं बन सकता है क्योंकि भारतीय स्वभाव से ही कट्टर नहीं हैं.

रिपोर्टः टीम बीबीसी

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)