You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ये गाय उड़कर कहां जा रही है?
हवा में लटकी हुई गाय, ये नज़ारा स्विटज़रलैंड का है. दरअसल, इन गायों को अल्पाइन घास के मैदानों से एयरलिफ्ट किया गया.
क्लाउसेन पास क्षेत्र में ये गायें गर्मियों के मौसम में घास के लिए ऊंची पहाड़ियों पर चली गईं.
करीब सात हफ़्ते तक यहां रहने के बाद अब उनके नीचे लौटने का वक़्त हो गया है लेकिन कुछ गायें चोटिल होने के कारण पहाड़ से नीचे नहीं उतर पायीं.
इसलिए उन्हें एयरलिफ्ट करना पड़ा. इस तरह एयरलिफ़्ट करके 10 गायों को नीचे उतारा गया. बाकी गायें धीरे-धीरे खुद पहाड़ी से नीचे उतर गईं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)