तालिबान सरकार का शपथ ग्रहण समारोह क्यों नहीं होगा?

प्रकाशित

तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह फ़िलहाल उनकी योजना का हिस्सा नहीं है.

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने एक बयान जारी कर कहा कि कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह की पहले योजना थी लेकिन फ़िलहाल इसे रोक दिया गया है.

अख़बार जंग के अनुसार तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए ज़रूरी था कि दूसरे देश के नेताओं को बुलाया जाए, उनके प्रोटोकॉल का पालन किया जाए और इन सबके लिए और वक़्त की ज़रूरत थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)