राजस्थान में हाइवे पर उतरे वायुसेना के लड़ाकू विमान, उड़ान भी भरी
प्रकाशित
भारतीय वायुसेना के ये लड़ाकू विमान पाकिस्तान की सरहद से कुछ किलोमीटर दूर उतरे.
राजस्थान में पाकिस्तान सरहद से कुछ किलोमीटर दूर बाड़मेर-जालोर ज़िले की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग-925 पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है.
इस हवाई पट्टी पर सुखोई, हरक्यूलिस, जगुआर समेत कई लड़ाकू विमान उतरे और उड़ान भरी.
ये पहला राष्ट्रीय राजमार्ग है जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान आपातकालीन लैंडिंग करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसका उद्घाटन किया.
वीडियो: मोहर सिंह मीणा, बीबीसी के लिए
एडिटिंग: दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)