भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, कहीं कार बही तो कहीं गाय
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है. गुजरात में राजकोट के गोंडल में भारी बारिश के कारण एक कार बह गई. साथ ही गोंडल अंडरब्रिज में पानी भर गया.
गुजरात के कई ज़िलों में बारिश के कारण किसान खुश हैं. राजकोट के अलावा जूनागढ़, अमरेली में भी भारी बारिश हुई. राजकोट में भारी बारिश के कारण रास्तों पर पानी जमा हो गया है.
कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है.
वहीं, महाराष्ट्र में भी भारी बारिश हो रही है. हालात ऐसे हैं कि बाढ़ के पानी में गाय बहती देखी गई.
मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ गांवों में भारी बारिश से काफ़ी नुकसान हुआ है. नासिक, बुदलाना, अमरावती समेत कई ज़िलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं.
वीडियोः टीम बीबीसी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)