लकड़बग्घे ने राह चलते लोगों पर बोला हमला, वीडियो वायरल
प्रकाशित
महाराष्ट्र के पुणे में एक हायना (लकड़बग्घा) के हमले में दो लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए. ये घटना खेड़ा तहसील के एक गांव में हुई.
लकड़बग्घे के हमले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक नौजवान बचाने पहुंचा और बुजुर्ग बाल-बाल बच गए.
हायना ने बाइक पर जा रहे दूसरे शख़्स पर भी हमला किया. हालांकि एक वाहन से टक्कर होने की वजह से बाद में लकड़बग्घा मारा गया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)