पंजशीर की लड़ाई को लेकर पाकिस्तान पर क्यों भड़का ईरान?
प्रकाशित
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के क़ब्ज़े के बाद पंजशीर की लड़ाई को लेकर ईरान ने सख़्त टिप्पणी की है. ईरान ने पाकिस्तान का सीधे तौर पर नाम न लेते हुए उस पर विदेशी ज़मीन पर दख़ल देने का आरोप लगाया है.
पाकिस्तान पर आरोप लग रहे हैं कि उसने पंजशीर की जंग में तालिबान की मदद की है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और कई रिपोर्टों में ये दावा किया जा रहा है कि रविवार की देर रात में पंजशीर पर हवाई हमले हुए थे, जिसमें पाकिस्तान के ड्रोन शामिल थे.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिट: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)