You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
करनाल में किसानों पर पानी की बौछार
हरियाणा के करनाल में मंगलवार को किसान महापंचायत में हज़ारों की संख्या में किसान जुटे.
किसान 28 अगस्त को करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई की माँग कर रहे हैं. इस लाठीचार्ज में 10 से ज़्यादा किसान घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी.
करनाल ज़िला प्रशासन ने किसान नेताओं से बातचीत की लेकिन इससे कोई हल नहीं निकल सका. करनाल ज़िला प्रशासन ने 11 किसानों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था.
विरोध कर रहे किसान मार्च करते हुए सचिवालय तक पहुंच गए और सारे बैरिकेड हटाने की कोशिश करने लगे. प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.
वीडियो: अरविंद छाबड़ा और कमल सैनी
एडिटिंग: दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)