कोरोना के बीच केरल में निपाह वायरस ने डर बढ़ाया

वीडियो कैप्शन, कोरोना के बीच निपाह वायरस का कहर शुरू
प्रकाशित

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पहले से ही जूझ रहे केरल में रविवार को स्वास्थ्य विभाग को उस समय एक और झटका लगा जब कोझिकोड (कोषिक्कोड) में 12 साल के एक लड़के की मौत निपाह वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद हो गई.

बिज़नेस स्टैंडर्ड अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार दो और लोगों में निपाह वायरस से संक्रमण के लक्षण स्पष्ट हुए हैं. मई, 2018 में केरल में सबसे पहले निपाह वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उस वक़्त इसकी वजह से 17 लोगों की जान गई थी.

इस बार जैसे केरल में निपाह संक्रमण के मामले की पुष्टि हुई केंद्र सरकार के नेशनल सेंटर फ़ॉर डिज़ीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की एक टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग को तकनीकी सहयोग मुहैया कराने के लिए फ़ौरन रवाना कर दी गई.

रिपोर्ट: टीम बीबीसी

आवाज़: मोहम्मद शाहिद

वीडियो एडिटिंग: देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)