तालिबान को कैसे और कितने विदेशी आधुनिक हथियार मिले?

प्रकाशित

हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए एक वीडियो में तालिबान के लड़ाके कंधार एयरपोर्ट पर अमेरिका के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर को निहार रहे थे.

चार-ब्लेड वाला यह बहुउद्देश्यीय हेलिकॉप्टर रनवे पर धीरे-धीरे घूम रहा था. इस वीडियो ने दुनिया को एक संदेश दिया. तालिबान अब वैसा ग्रुप नहीं रहा, जो पुराने पिकअप ट्रकों पर कलाशनिकोव असॉल्ट राइफ़ल्स लिए घूमते थे.

15 अगस्त को काबुल पर नियंत्रण के बाद दूसरी जगहों पर तालिबानी लड़ाकों को अमेरिकी हथियारों और वाहनों के साथ देखा गया.

सोशल मीडिया पोस्ट में देखा गया कि तालिबान के कुछ लड़ाके पूरी तरह लड़ाकू पोशाक में थे और उस रूप में उन्हें दुनिया के किसी भी विशेष बलों से अलग नहीं पाया जा सकता था.

रिपोर्टः टीम बीबीसी

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)