You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दिल्ली एनसीआर में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, जनता परेशान
प्रकाशित
दिल्ली में बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सितंबर के पहले ही रोज़ पूरे महीने के औसत कोटे से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई. 31 अगस्त, 1 सितंबर और 2 सितंबर को दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, नोएडा और ग़ाज़ियाबाद जैसे इलाक़ों में काफ़ी बारिश हुई. बारिश की वजह से कई जगह पानी भर गया और ट्रैफ़िक अटक गया. निचले इलाक़ों में ऐसा हाल था कि चलना-फिरना दूभर हो गया.
वीडियोः पीयूष नागपाल और एएनआई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)