You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
तालिबान से चीन को क्या फायदा हो सकता है?
अफ़ग़ानिस्तान से आ रही बेचैन कर देने वाली तस्वीरों ने पूरी दुनिया की तरह एशिया में भी लाखों लोगों को सकते में डाल दिया. कई लोग अब ये सवाल पूछने लगे हैं कि क्या अमेरिका पर अभी भी भरोसा किया जा सकता है? तालिबान के लड़ाकों के सामने काबुल के पतन के हफ़्ते भर बाद ही अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस रविवार को सिंगापुर पहुँची. कमला हैरिस के एशिया के तूफ़ानी दौरे में सिंगापुर पहला पड़ाव था. 'एशिया अमेरिका की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है', ये कह कर कमला हैरिस ने यहाँ की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है. लेकिन एशिया में जो लोग अफ़ग़ानिस्तान के हालात को लेकर परेशान हैं, क्या उनके लिए इतना काफ़ी है?
स्टोरी: टेसा वॉन्ग और जाओयिन फेंग
आवाज़: विशाल शुक्ला
वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)