You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अफ़ग़ानिस्तान: पूर्व महिला मेयर ज़रीफ़ा ग़फ़ारी इंटरव्यू के दौरान क्यों रो पड़ीं?
''मैं तालिबान से बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हूँ. मैं ये भूलने के लिए तैयार हूँ कि आपने मेरे पिता को मारा, आप मुझे और मेरे पति को मारने की कोशिश कर रहे थे. मैं अपना ग़म और सपनों को भूलकर आपसे बात करना चाहती हूँ.''
ये शब्द हैं अफ़ग़ानिस्तान के वरदक प्रांत में मैदान शर की मेयर रह चुकी 29 साल की ज़रीफ़ा ग़फ़ारी के. देश की पहली महिला मेयर कही जाने वाली ज़रीफ़ा इस समय अपने परिवार के साथ जर्मनी में हैं.
उनके पिता को पिछले साल नवंबर में मार दिया गया था, वे अफ़गान सेना में थे. बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे जब से अफ़ग़ानिस्तान से भाग कर जर्मनी आईं हैं, तब से अधिकारियों से बात कर रही हैं. ज़रीफ़ा ग़फ़ारी से बात की बीबीसी संवाददाता सुशीला सिंह ने.
वीडियो एडिटिंग: काशिफ़ सिद्दीक़ी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)