12 साल के बच्चे ने कैसे कमाए क़रीब तीन करोड़ रुपये?

वीडियो कैप्शन, 12 साल के बच्चे ने कैसे कमाए क़रीब तीन करोड़ रुपये?
प्रकाशित

लंदन में 12 साल के एक बच्चे ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिस पर आसानी से यक़ीन नहीं किया जा सकता.

स्कूल की छुट्टियों के दौरान 12 साल के बेन्यामिन अहमद ने 'वीयर्ड व्हेल्स' नाम का पिक्सलेटेड आर्टवर्क बनाया, जिसे बेचकर उन्होंने दो करोड़ रुपये की कमाई की है.

बेन्यामिन ने इन डिज़िटल तस्वीरों को एनएफ़टी (नॉन फंजिबल टोकन्स) को बेचा, जहाँ उनकी इस रचनात्मकता के लिए उन्हें क़रीब दो करोड़ 93 लाख रुपए का भुगतान किया गया. एनएफ़टी के माध्यम से किसी कलाकृति को "टोकन" किया जा सकता है. इससे एक डिज़िटल सर्टिफ़िकेट बन जाता है और फिर कलाकृति को ख़रीदा और बेचा जा सकता है.

रिपोर्ट: टीम बीबीसी

आवाज़: नवीन नेगी

वीडियो एडिट: पीयूष नागपाल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)