अवनि ने शूटिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

प्रकाशित

टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ़ल स्टैंडिंग एस1 स्पर्धा में जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है.

उनकी इस जीत पर पैरालंपिक कमिटी ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष दीपा मलिक ने उन्हें बधाई दी है.

उन्होंने कहा है कि वो अवनि लेखरा को भारत को पहला पैरा शूटिंग मेडल दिलाने के लिए उन्हें बधाई देती हैं. उन्होंने बताया कि इस युवा निशानेबाज़ ने संयम बरक़रार रखते हुए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए यह मेडल जीता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)