युवक को गाड़ी से घसीटा, हुई मौत, क्या है पूरा मामला?
प्रकाशित
मध्य प्रदेश के नीमच में एक आदिवासी युवक को मामूली विवाद में पहले बुरी तरह पीटा गया और फिर उसके बाद उसे पिकअप से बांध कर दूर तक घसीटा गया. बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई.
यह घटना 26 अगस्त की बताई जा रही है लेकिन घटना का वीडियो 28 अगस्त को सामने आया.
इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. दो मुख्य अभियुक्त समेत दो अन्य को गिरफ़्तार किया जा चुका है.
रिपोर्टः शुरैह नियाज़ी, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)