You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मंदिरों से दूध लेकर ग़रीबों में बांटने वाला शख़्स
प्रकाशित
भगवान शिव पर दूध चढ़ता हुआ आपने भी कई मंदिरों में देखा होगा, शायद कभी मन में ये ख्याल भी आया हो कि ये दूध अगर गरीब के पेट में पहुंचे तो कैसा होगा.
गुजरात के जूनागढ़ में एक शख़्स ये सोच नहीं रहा बल्कि करके दिखा रहा है. ये शख़्स हर रोज़ मंदिरों में जाता है.
वहां रखे अपने डिब्बों में दूध लेकर घर पहुंचता है, उसे उबालता है, फिर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में बांट देता है.
देखिए ओनली इंडियन की ये दिलचस्प कहानी.
वीडियो: हनीफ़ खोखर/रवि परमार, बीबीसी गुजराती
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)