तालिबान के क़ब्ज़े पर अल क़ायदा ने दी बधाई, मुसलमानों से क्या कहा?
प्रकाशित
अल-क़ायदा ने तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान पर दोबारा क़ब्ज़ा करने को लेकर बधाई दी है. अल-क़ायदा की दक्षिण एशिया इकाई ने एक बयान जारी किया है और अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण का स्वागत किया है.
अल-क़ायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) नाम वाले इस समूह ने अपने बधाई संदेश में दुआ की है कि तालिबान अफ़ग़ानिस्तान में कामयाबी के साथ शरिया क़ानून लागू कर पाएं. उर्दू भाषा में लिखे इस बयान को अल-क़ायदा का समर्थन करने वाले एक चैनल ने मैसेजिंग ऐप टेलिग्राम पर 23 अगस्त को शेयर किया.
रिपोर्टः बीबीसी मॉनिटरिंग
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)