अफ़ग़ानिस्तान का वो इलाक़ा जो तालिबान को चुनौती दे रहा है

प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने घोषणा की है कि अफ़ग़ानिस्तान में चल रही जंग ख़त्म हो गई है.

लेकिन दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने कहा है कि राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के देश छोड़ कर चले जाने के बाद, अब वे अफ़ग़ानिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं और "जंग अभी ख़त्म नहीं हुई है."

वहीं "शेर-ए-पंजशीर" के नाम से मशहूर अफ़ग़ान नेता अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद ने अपने पिता के नक़्शेक़दम पर चलते हुए तालिबान के ख़िलाफ़ 'जंग लड़ने की घोषणा' कर दी है.

स्टोरीः ख़ुदा-ए-नूर नासिर

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)