तालिबान के आने पर क्या बोले इमरान ख़ान?

प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के सत्ता हथियाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इस वाकये का ज़िक्र किया और कहा कि उसने ख़ुद को गुलामी की जंज़ीरों को तोड़ दिया है.

पाकिस्तान का कहना है कि वो पड़ोसी देश में जारी उठापटक पर नज़र बनाए हुए है.

पाकिस्तान में कई लोग हैं जो तालिबान के आने से खुश हैं क्योंकि उन्हें लगता था कि अशरफ़ ग़नी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ और भारत के पक्ष में बात करते थे.

इस्लामाबाद से शुमाइला जाफ़री की रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)